पीलीभीत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 बीएलओ को मिलेगा विशेष गिफ्ट, डीएम ने किया ऐलान

UP News: पीलीभीत में 68% एसआईआर कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 बीएलओ को जंगल सफारी और डिनर का गिफ्ट मिलेगा। जिला प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्रों की प्रगति भी जारी की।
News Desk 01 Dec 2025, 09:07 AM 1 min read
पीलीभीत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 बीएलओ को मिलेगा विशेष गिफ्ट, डीएम ने किया ऐलान


>पीलीभीत में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत तेज गति से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को परिवार के साथ चूका स्पॉट जिसे मिनी गोवा भी कहा जाता है पर जंगल सफारी और डिनर का विशेष उपहार दिया जाएगा।


>प्रशासन के अनुसार, इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से तेजी से एसआईआर सर्वे पूरा करने वाले बीएलओ के लिए चूका स्पॉट पर मूवी और दावत देने का आश्वासन दिया गया था। इस पहल के बाद आठ बीएलओ ने सर्वेक्षण कार्य समय से पहले और सफलतापूर्वक पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की।


>जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश में पीलीभीत टॉप 10 जिलों में शामिल है। विधानसभा स्तर पर देखा जाए तो बरखेड़ा विधानसभा में 74 प्रतिशत, जबकि पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्रों में 65 प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा हो चुका है।


>नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्द्धन तोमर ने बताया कि जिले में एसआईआर का 67 प्रतिशत काम पूरा किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, अध्यापक, कोटेदार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। फीडिंग के दौरान अब तक 22,000 मृतक और 37,000 पलायन कर चुके मतदाताओं की पहचान की गई है, जिन्हें 6 दिसंबर को नोटिस जारी किए जाएंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें