लखनऊ के चिनहट में शनि जयंती पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देर रात तक चलता रहा पूजन और प्रसाद वितरण

चिनहट स्थित शनि मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तों का लगा तांता, हवन और भंडारे में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु।

 

लखनऊ में आज शनि जयंती के अवसर पर  चिनहट क्षेत्र स्थित गंगा विहार कॉलोनी, के शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ पूजन और धार्मिक अनुष्ठान देर रात तक जारी रहा। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा और सारे दिन असंख्य श्रद्धालु शनि देव की पूजा कर ईश्वर का आशीर्वाद लेते दिखे।

 

मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान शनिदेव और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुई। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने शनिदेव को तेल, काला तिल और काला वस्त्र अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं कष्टों से मुक्ति की कामना की। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना भी की।

 

मंदिर के संस्थापक केपी तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर राजेश अवस्थी, संपूर्णानंद श्रीवास्तव समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई थी। 

 

मंदिर के पुजारी अखिलेश त्रिवेदी ने बताया कि पूजन-अर्चन के उपरांत श्रद्धालुओं में पहले बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद शरबत और कढ़ी-चावल का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को बांटा गया। देर रात तक मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालु पूजा-अर्चना में शामिल होते रहे। 


 

टैग्स :  शनि जयंती, लखनऊ, शनि मंदिर, चिनहट

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

24 घंटे सतर्क रहने वाले GRP कर्मियों को डीजी रेलवे ने किया सम्मानित
बैंकाक से लौटा यात्री, लखनऊ एयरपोर्ट पर बैग खुला तो निकले 13 पैकेट गांजा
लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने की बड़ी पहल
रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल में दी जान, जांच में जुटी पुलिस
दो माह में 10,635 करोड़ का राजस्व, अवैध शराब के खिलाफ यूपी में 9,898 केस दर्ज
यूपी में 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन आज, सीएम आवास पर बधाई देने पहुंचे मंत्री
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा का फोकस साइकिलिंग पर, अखिलेश सरकार की परियोजनाओं का किया जिक्र
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में डीजीपी राजीव कृष्ण ने लगाया पौधा, हरित भविष्य का लिया संकल्प