सीएम योगी की नीतियों का दिखा असर, यूपी बना निवेशकों की पहली पसंद

UP News: उत्तर प्रदेश अब निवेश का नया गढ़ बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल और फोकस सेक्टर डेस्क की रणनीति ने प्रदेश को करोड़ों के निवेश का केंद्र बना दिया है।
News Desk 23 Oct 2025, 04:12 AM 1 min read
सीएम योगी की नीतियों का दिखा असर, यूपी बना निवेशकों की पहली पसंद


>उत्तर प्रदेश अब सिर्फ देश का सबसे बड़ा राज्य नहीं रहा, बल्कि भारत का तेजी से उभरता निवेश हब बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में इन्वेस्ट यूपी द्वारा स्थापित फोकस सेक्टर डेस्क ने प्रदेश को निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक गंतव्य बना दिया है। इस पहल के जरिए उद्योग जगत में निवेश प्रक्रिया को सरल और तेज किया गया है, जिससे टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के निवेश पाइपलाइन में हैं और जल्द ही धरातल पर उतरने वाले हैं।


>सीएम योगी के मार्गदर्शन में फोकस सेक्टर डेस्क ने निवेशकों के लिए सहज और पारदर्शी माहौल तैयार किया है। निवेश प्रस्ताव न केवल मंजूरी के चरण में हैं, बल्कि शीघ्र ही उद्योग निर्माण और उत्पादन के रूप में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। यह पहल प्रदेश के ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत’ विजन को साकार करने में अहम साबित हो रही है।


>भारतीय तकनीकी वस्त्र संघ (ITTA), परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (AEPC), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), भारतीय वस्त्र उद्योग परिसंघ (CITI) और NITRA जैसी संस्थाओं के सहयोग से ग्रासिम, ट्राइडेंट, रिलायंस, जीईएसएल और श्याम संस जैसी बड़ी कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं। इस सेक्टर में निवेश से उत्तर प्रदेश वस्त्र उद्योग में राष्ट्रीय और वैश्विक मानकों पर खड़ा होगा।


>सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM), एसीएमए, एसएमईवी और एआरएआई के सहयोग से ऑटोमोबाइल उद्योग को नई गति मिली है। अशोक लेलैंड, मिंडा और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी विस्तार परियोजनाओं के लिए प्रदेश में निवेश करने को तैयार हैं।


>भारतीय रासायनिक परिषद (ICC), ISCM Association और CHEMEXCIL के साथ मिलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज और दीपक नाइट्राइट जैसी कंपनियां बड़े निवेश की योजना पर काम कर रही हैं, जिससे प्रदेश का केमिकल सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।


>ICEA, ELCINA, AIEA और IEEMA के सहयोग से डिक्सन, एम्बर, एचसीएल-फॉक्सकॉन, हायर और एलजी जैसी कंपनियों के निवेश से उत्तर प्रदेश भारत का अगला टेक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है।


>नैसकॉम के सहयोग से एडोब, एएमडी और जेपी मॉर्गन जैसी वैश्विक कंपनियां प्रदेश में अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) स्थापित करने की दिशा में हैं। इससे प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश और रोजगार सृजन में अपार संभावनाएं मिल रही हैं।


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव