यूपी के स्कूलों में छात्रों की रचनाओं से सजेगी त्रैमासिक पत्रिका

Education News: अब सरकारी स्कूलों में बच्चों की रचनाएं सिर्फ कॉपियों में नहीं, बल्कि पत्रिकाओं में छपेंगी, जानिए कैसे पीएम श्री योजना ने विद्यार्थियों के रचनात्मक भविष्य की नींव रख दी है…
News Desk 02 Nov 2025, 04:01 AM 1 min read
यूपी के स्कूलों में छात्रों की रचनाओं से सजेगी त्रैमासिक पत्रिका


>उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए एक बड़ी पहल शुरू हुई है जिसके तहत अब उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और विचार सीधे त्रैमासिक पत्रिकाओं के रूप में प्रकाशित होंगे। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत यह निर्णय छात्रों की अभिव्यक्ति, लेखन और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।


>भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की अनुमति के बाद, प्रदेश के सभी जिलों में संपादक मंडल का गठन किया गया है। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अध्यक्ष होंगे, जबकि साहित्य में रुचि रखने वाले खंड शिक्षा अधिकारी, दो शिक्षक, एक डायट प्रवक्ता और एक एसआरजी सदस्य को शामिल किया गया है। साथ ही प्रत्येक जिले के पीएम श्री विद्यालयों से दो छात्र और दो छात्राओं को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है ताकि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।


>प्रधानाचार्य प्रत्येक माह की 10 तारीख तक विद्यालयों से संकलित कविताएं, कहानियां, निबंध, पहेलियां, विज्ञान, रंगमंच, संस्कृति, खेल और पर्यावरण से जुड़ी रचनाएं संपादक मंडल को भेजेंगे। मंडल इन रचनाओं की समीक्षा कर श्रेष्ठ रचनाओं का चयन करेगा। पहली और दूसरी त्रैमासिक पत्रिकाओं के प्रकाशन के लिए ₹97.584 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है, जो प्रदेश के 1129 कंपोजिट विद्यालयों को भेजा गया है। पत्रिका से जुड़ी सभी सामग्री जेम पोर्टल से खरीदी जाएगी और प्रकाशन दिसंबर व फरवरी में किया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल