अब स्मार्टफोन बनेगा टूर गाइड: यूपी के 100 पर्यटन स्थलों पर क्यूआर कोड से सुनिए इतिहास की कहानियाँ

News Desk 31 May 2025, 09:11 AM 1 min read
अब स्मार्टफोन बनेगा टूर गाइड: यूपी के 100 पर्यटन स्थलों पर क्यूआर कोड से सुनिए इतिहास की कहानियाँ


>उत्तर प्रदेश सरकार अब पर्यटन अनुभव को हाईटेक बनाने की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यटन विभाग ने एक अभिनव योजना तैयार की है, जिसके अंतर्गत राज्य के 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर क्यूआर कोड आधारित ऑडियो टूर की सुविधा शुरू की जा रही है। इस तकनीक के माध्यम से पर्यटक महज़ एक स्कैन से स्थान विशेष के इतिहास, संस्कृति और महत्व को 5 से 7 मिनट की ऑडियो कहानी के रूप में जान सकेंगे।


>यह पहल उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को डिजिटल तकनीक के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ और दिलचस्प बनाने का प्रयास है।


>10 भारतीय और 5 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में टूर गाइड


>पर्यटकों की विविधता को ध्यान में रखते हुए ऑडियो कहानियाँ हिंदी, अंग्रेज़ी, बंगला, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़, ओडिया और मलयालम जैसी 10 भारतीय भाषाओं के साथ-साथ फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, जापानी और मंदारिन जैसी 5 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी।


>हर कोने से इतिहास ज़िंदा होगा


>प्रयागराज का त्रिवेणी संगम हो या वाराणसी की गंगा आरती, आगरा का ताजमहल हो या अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर—हर जगह पर्यटक प्रोफेशनल वॉयसओवर के साथ इतिहासकारों द्वारा प्रमाणित स्क्रिप्ट को सुन सकेंगे। बैकग्राउंड म्यूजिक और परिवेश ध्वनि इसे और भी जीवन्त बनाएगी।


>सबके लिए सुलभ और समावेशी


>सुनने में अक्षम पर्यटकों के लिए बहुभाषी सबटाइटल्स और हाई-कॉन्ट्रास्ट टेक्स्ट जैसी सुविधाएँ भी जोड़ी जाएंगी, जिससे यह तकनीक समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देगी।


>यूपी पर्यटन को मिलेगा डिजिटल बूस्ट


>यह QR कोड सिस्टम उत्तर प्रदेश पर्यटन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से जुड़ा होगा। इसके अतिरिक्त, कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी ऑफलाइन एक्सेस उपलब्ध कराया जाएगा। स्क्रिप्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बीएचयू, जेएनयू, और ASI जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ इसकी समीक्षा करेंगे।


>यह पहल न केवल पर्यटन को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाएगी बल्कि उत्तर प्रदेश को डिजिटल इंडिया के विज़न में भी एक नई पहचान दिलाएगी।


← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जाने 19 साल से बिहार की राजनीति के संकटमोचक नितीश कुमार , देश के टॉप 10 लॉन्गेस्ट सर्विंग सीएम की लिस्ट में कौन से स्थान पर?
अनजान कॉल उठा ली तो मिनटों में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
जानिए भारत की सबसे पुरानी ईवीएम से लेकर आधुनिक मशीनों तक का सफर, कैसे बदली वोटिंग की तकनीक
भारत को क्यों कहा जाता है ‘उपमहाद्वीप’, जानिए इसके पीछे का रहस्य
उत्तर प्रदेश का ये पार्क देगा डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर
बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहेगी आपकी सिम? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जानें ये बड़ा नियम
शादी के बाद आधार कार्ड में बदलना है सरनेम? जानिए आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
अब एक्सप्रेसवे से पहचाना जाता है यूपी, गड्ढों की यादें हो गईं धुंधली
सेहत से हरियाली तक: योगी सरकार का सहजन अभियान बनेगा पोषण का पॉवर हाउस