योगी सरकार ने युवाओं को दी उड़ान - युवा प्रशिक्षण, सरकारी नौकरी और रोजगार के खुले नए अवसर

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों का व्यापक अभियान जारी है, जिसमें 1.84 लाख सीटों पर प्रशिक्षण और 1510 अनुदेशक नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश के युवाओं ने इस पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
News Desk 07 Sep 2025, 06:32 AM 1 min read
योगी सरकार ने युवाओं को दी उड़ान - युवा प्रशिक्षण, सरकारी नौकरी और रोजगार के खुले नए अवसर


>उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के 286 राजकीय आईटीआई में 1.84 लाख से अधिक सीटों पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2025 में चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री के हाथों प्रदान किए गए, जबकि शेष 341 पदों का परिणाम जल्द घोषित होगा। प्रदेश भर में सांसद और विधायक भी युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनके सपनों को साकार बनाने में सहभागी बने।


>सरकार ने पिछले आठ वर्षों में 60 से अधिक नए आईटीआई की स्थापना की है। टाटा टेक्नोलॉजीज और 18 अन्य विश्वस्तरीय कंपनियों के सहयोग से प्रथम चरण में 150 आईटीआई का उन्नयन किया गया, जिसमें 9 नए ट्रेड और 23 शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किए गए। इस परियोजना पर लगभग 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और प्रत्येक वर्ष 15,000 से अधिक युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


>उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत अब तक 14 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 5.65 लाख को रोजगार और सेवायोजन से जोड़ा गया। प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से स्कूल स्तर के 20,000 छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से 4.13 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिल चुके हैं।


>आईटीआई के माध्यम से सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, लेजर कटिंग, सीएनसी, थ्री डी प्रिंटिंग और डिजिटल कम्युनिकेशन जैसी भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 1.80 लाख ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण मिला, जिनमें से 1.30 लाख को रोजगार से जोड़ा गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 1.20 लाख कारीगरों को लाभान्वित किया गया और योग्य लाभार्थियों को 1 लाख रूपए ब्याजमुक्त ऋण भी प्रदान किया गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?