Friday, 16 October 2026 | Lucknow | 29°C

Varanasi News: नमो घाट अतिसंवेदनशील घोषित, आम लोगों की आवाजाही भी आज से बंद

Varanasi News: वाराणसी जनपद में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो होगा। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला एयर शो के मद्देनजर वाराणसी के नमो घाट की सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है।
Bureau
Bureau News Desk
16 Oct 2026
01:43 PM
1 min read
Varanasi News: नमो घाट अतिसंवेदनशील घोषित, आम लोगों की आवाजाही भी आज से बंद
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
वाराणसी का नमो घाट अति संवेदनशील घोषित
22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी के आने की संभावना
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 26 अक्टूबर तक पतंगबाजी पर प्रतिबंध

Varanasi News:  प्रदेश के वाराणसी जनपद में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो होगा। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला एयर शो के मद्देनजर वाराणसी के नमो घाट की सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार से घाट के फेज-2 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। नमो घाट पर आज से आम जनमानस की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। घाट की ओर जाने वाले गेट को भी बंद कर दिया गया है।

वायुसेना ने यहां पर अपना कम्युनिकेशन सेटअप स्थापित किया है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के साथ ही निजी गार्ड की भी तैनाती की गयी है। तीन दिवसीय एयर शो में लगभग 30 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। शो में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए गंगा किनारे पाथवे और समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही एयर शो के चलते नगर निगम ने गंगा किनारे और आसपास के क्षेत्र में 26 अक्टूबर तक पतंगबाजी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। नगर निगम ने आदेश दिया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दी। नमो घाट पर 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले एयर शो में कई गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे। जिसके चलते यहां की चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई वीवीआईपी के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। एयर शो को लेकर वायुसेना, सेना और जिला प्रशासन ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष ग्रीन रूम और मंच बनाये जा रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गयी हैं। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

Explore Related Topics

Varanasi Air Show Namo Ghat News Varanasi News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News