“छठी मइया के कृपा बनल रहे…” सीएम योगी ने दी भोजपुरी अंदाज़ में शुभकामनाएं

UP News: उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ पड़ा है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में संदेश देते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं “छठी मइया के कृपा बनल रहे।”
News Desk 25 Oct 2025, 07:46 AM 1 min read
“छठी मइया के कृपा बनल रहे…” सीएम योगी ने दी भोजपुरी अंदाज़ में शुभकामनाएं


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को भोजपुरी भाषा में हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विशेष वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा “रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे, हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना। जय छठी मइया!”


>मुख्यमंत्री का यह भोजपुरी अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग उनकी इस सांस्कृतिक जुड़ाव भरी अपील को खूब सराह रहे हैं।


>सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम है। सूर्य उपासना के माध्यम से यह पर्व जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और संतुलन का संदेश देता है। उन्होंने कहा “यह पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। छठी मइया की कृपा से सभी लोग अपने संकल्पों में सफल हों, स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्राप्त करें।”

चार दिन चलने वाले छठ पर्व की शुरूआत आज से:-


>25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक चलने वाला छठ महापर्व आज से आरंभ हो गया है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है—

  • पहला दिन (25 अक्टूबर): नहाय-खाय
  • दूसरा दिन (26 अक्टूबर): खरना
  • तीसरा दिन (27 अक्टूबर): संध्या अर्घ्य
  • चौथा दिन (28 अक्टूबर): ऊषा अर्घ्य के साथ समापन


>पूर्वांचल और बिहार की सीमा से सटे जिलों में यह पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर जैसे बड़े शहरों में भी लाखों श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मइया की पूजा करते हैं।


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?