Tuesday, 13 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: सड़क पर उतरीं DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह, छात्राओं के साथ निकाला पैदल मार्च

Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में जागरूकता की प्रभावशाली पहल की गई।
Bureau
Bureau News Desk
13 Oct 2026
02:11 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: सड़क पर उतरीं DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह, छात्राओं के साथ निकाला पैदल मार्च
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे प्रशासनिक अधिकारी
महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत निकला पैदल मार्च
नगर के तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा और पटेलनगर सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा पैदल मार्च

Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में जागरूकता की प्रभावशाली पहल की गई। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के नेतृत्व में छात्राओं के साथ नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिला सुरक्षा का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया गया और महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।

पैदल मार्च नगर के तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा और पटेलनगर सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा। मार्च के जरिए संदेश दिया गया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियों को निर्भीक होकर आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह की मौजूदगी में निकले इस मार्च ने महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है। संदेश साफ है बेटियां सुरक्षित होंगी, तभी समाज सशक्त होगा। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ मिशन शक्ति अभियान ने नगर में जागरूकता की नई आवाज बुलंद की।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Mission Shakti Abhiyan Mission Shakti UP

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News