Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही नर्सिंग ऑफिसर की हादसे में दर्दनाक मौत

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नर्सिंग ऑफिसर आयशा सिद्दीकी की मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
11:55 AM
1 min read
Ambedkar Nagar News: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही नर्सिंग ऑफिसर की हादसे में दर्दनाक मौत
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अंबेडकरनगर में दर्दनाक हादसा
नर्सिंग ऑफिसर आयशा सिद्दीकी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में शोक
रात की ड्यूटी पूरी कर घर जा रही थीं आयशा
सर्वोदय स्कूल के पास भीषण सड़क हादसा

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नर्सिंग ऑफिसर आयशा सिद्दीकी की मौत हो गई। सर्वोदय स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वह रात की ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रही थीं।

WhatsApp Image 2026-11-25 at 11.43.28 AM.jpeg

जानकारी के अनुसार जमुनीपुर निवासी आयशा सिद्दीकी जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह स्कूटी से घर जा रही थीं। इसी दौरान सर्वोदय स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आयशा अपने पति बृजेश कुमार और दो बच्चों के साथ रहती थीं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, जिला अस्पताल और एमसीएच विंग में उनके निधन की खबर पहुंचते ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Ambedkar Nagar Road Accident Ayesha Siddiqui Death

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News