Ambedkar Nagar Accident: अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 11 बजे शिवबाबा के पास ग्लोबल विजडम स्कूल के नजदीक हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन से बाइक टकरा गई।
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ताजूपुर डंडवा गांव निवासी सूरज यादव (25) अपने बड़े भाई रवि यादव (28) के साथ कटेहरी में एक बारात में शामिल होने गए थे। दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवबाबा के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी कृष्ण कुमार ने घायल रवि को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें