Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow Traffic Diversion: ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली, कांग्रेस का मार्च, लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; देंखे रूट

Lucknow Traffic Diversion: आजाद समाज पार्टी की रैली और कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
04:39 PM
1 min read
Lucknow Traffic Diversion: ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली, कांग्रेस का मार्च, लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; देंखे रूट
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी की रैली
कांग्रेस कार्यालय में खरगे करेंगे सभा
सुबह 8 बजे से लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
घर से निकलने से पहले देखें रूट

Lucknow Traffic Diversion: लखनऊ में गुरुवार को राजनीतिक गतिविधियों के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आजाद समाज पार्टी की रैली और कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। गठबंधन के बाद असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित रैली से राजनीतिक ताकत दिखाएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

यातायात पुलिस ने दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है। रमाबाई अंबेडकर मैदान के आसपास गुरुवार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं हजरतगंज और विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

बिजली पासी किला चौराहे से रमाबाई मैदान जाने वाले भारी वाहन स्मृति उपवन, आशियाना चौराहा या रुचि खंड होकर जाएंगे। बिजनौर तिराहे से आने वाले भारी वाहन औरंगाबाद ब्रिज और बिजली पासी किला चौराहे से गुजरेंगे। बंगला बाजार से आने वाले वाहन जेल रोड के बजाय तेलीबाग, पिकेडली और सरफोर्टगंज का रास्ता अपनाएंगे। ओमेक्स तिराहे से रमाबाई अंडरपास सर्विस लेन जाने वाले वाहन बिजनौर अंडरपास और न्यू गरौरा होकर निकलेंगे। शहीद पथ ट्रांसपोर्ट नगर से आने वाले वाहन वीआईपी रैंप के बजाय सेक्टर-8 रैंप या उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग का इस्तेमाल करेंगे।

साउथ सिटी से अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास जाने वाले वाहन तेलीबाग और उतरेठिया होकर गुजरेंगे। कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च के चलते हजरतगंज, विधानसभा और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। बंदरियाबाग और डीएसओ चौराहे से राजभवन, हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की ओर जाने वाले वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट, गोल्फ क्लब या पार्क रोड से निकलेंगे। गोमतीनगर से चारबाग, आलमबाग और चौक जाने वाले वाहन हजरतगंज के बजाय समतामूलक चौराहे से ग्रीन कॉरिडोर का इस्तेमाल करेंगे।

रॉयल होटल से विधानसभा और लालबाग से कैपिटल तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहन कैसरबाग, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा या बर्लिंग्टन-सदर ओवरब्रिज से जा सकेंगे। सिकंदरबाग से हजरतगंज जाने वाले वाहन ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज और सीडीआरआई तिराहे की ओर से निकलेंगे। यातायात पुलिस के अनुसार डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहनों और स्कूली वाहनों को विशेष छूट दी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर कर लें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन का पालन करें। 

Explore Related Topics

Lucknow Traffic Diversion Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Mallikarjun Kharge

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News