>त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में स्थानीय दुकानदारों और स्टोर मालिकों के साथ GST सुधारों (GST 2.0) पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं और 33 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं को GST से मुक्त करना समाज के हर वर्ग के लिए एक स्वागत योग्य कदम है।
>सीएम योगी ने बताया कि दिवाली और त्योहारी सीजन से पहले लागू यह सुधार न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत देने वाला है, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने, मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और उत्पादन व बाजार में मजबूती लाने में भी सहायक होगा।
>उन्होंने कहा, “22 सितंबर से नई GST दरें लागू हो चुकी हैं और हर ओर से एक ही आवाज है – धन्यवाद मोदी सरकार। विद्यार्थियों के लिए नोटबुक, पेंसिल और शिक्षण सामग्री पर GST 0% कर दिया गया है। इस प्रकार का बड़ा सुधार आम जनता के लिए राहत का संदेश लेकर आया है।”
>सीएम योगी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उपभोक्ता राज्य होने के कारण जीएसटी सुधार का सबसे बड़ा लाभ यूपी को ही मिलेगा। साल 2017 में 17 प्रकार के टैक्स को एकीकृत कर जीएसटी लागू किया गया था और आज यह एक प्रभावी प्रणाली बनकर उभरी है, जिससे उपभोक्ता और व्यापारी दोनों को फायदा पहुंच रहा है।
>मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री और सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस सुधार से राज्य में व्यापार और उपभोक्ता हितों में संतुलन बना रहेगा और यूपी की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें