>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बीते दिनों पशु तस्करों के हमले में मृत हुए दीपक गुप्ता के परिवार से मुलाकात कर उनकी वेदना में संवेदना और आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान करते हुए आश्वस्त किया कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।
>15-16 सितंबर की रात पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में हुई इस हत्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल गिरोह का एक सदस्य भी दम तोड़ चुका है। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर प्रशासन लगातार दीपक के परिजनों के संपर्क में था। सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने दीपक के माता-पिता और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर सांसद रविकिशन शुक्ल और विधायक महेंद्रपाल सिंह भी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें