सीएम योगी बोले जीएसटी में सुधार से बढ़ेगी आमजन की क्रयशक्ति

GST News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लागू जीएसटी सुधारों को दीपावली का तोहफा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे आम जनता की क्रय शक्ति बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
News Desk 22 Sep 2025, 04:13 AM 1 min read
सीएम योगी बोले जीएसटी में सुधार से बढ़ेगी आमजन की क्रयशक्ति


>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जीएसटी सुधारों को देशवासियों के लिए दीपावली का विशेष तोहफा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कदम न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि रोजगार सृजन में भी मदद करेगा।


>मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से आम उपभोक्ता की क्रय शक्ति बढ़ेगी। बढ़ी हुई क्रय शक्ति से मांग बढ़ेगी, मांग से खपत और खपत से उत्पादन बढ़ेगा। इसके परिणामस्वरूप नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।


>सीएम योगी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन यह नई जीएसटी दरें पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। कई आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दर को पांच प्रतिशत या शून्य कर दिया गया है। जीवनरक्षक दवाओं को पूरी तरह करमुक्त किया गया है, जबकि अन्य दवाओं पर कर की दर घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। किसानों और शिक्षण सामग्री पर भी कर की दर शून्य या पांच प्रतिशत रखी गई है।


>सीएम योगी ने कहा, “जीएसटी एक है लेकिन इसके लाभ अनेक हैं। इससे अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। आम जनता उल्लास और उमंग से पर्व-त्योहार मनाएगी। बाजार में मजबूती आएगी, खपत और उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।” उन्होंने इस सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद भी दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव