Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दीवार बनी काल दिल्ली में बिल्डिंग गिराने के दौरान मलबे में दबा मजदूर, ठेकेदार गिरफ्तार

जसोला में जर्जर इमारत तोड़ते समय हुआ हादसा, 24 वर्षीय मजदूर की मौत, दो घायल; सुरक्षा मानकों के पालन की जांच शुरू
Bureau
Bureau News Desk
12 Jul 2026
11:18 AM
1 min read
दीवार बनी काल दिल्ली में बिल्डिंग गिराने के दौरान मलबे में दबा मजदूर, ठेकेदार गिरफ्तार
हाइलाइट्स
जसोला में पुरानी इमारत गिराने के दौरान हुआ हादसा।
आखिरी दीवार गिरने से चार मजदूर चपेट में आए।
24 वर्षीय विजय की मौत, दो मजदूर घायल।
पुलिस ने ठेकेदार शमशुद्दीन को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के जसोला इलाके में शनिवार को एक जर्जर इमारत को गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इमारत की आखिरी दीवार ढहने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 24 वर्षीय मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मामले में ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है और भवन मालिक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना सरिता विहार थाना क्षेत्र के जसोला स्थित प्लॉट संख्या-149, पॉकेट-ए में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी और जर्जर इमारत को तोड़ने का कार्य अंतिम चरण में था। इसी दौरान आखिरी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

यह खबर भी पढ़े - ऑफिस के गेट तक पीछा, फिर पिस्तौल तानकर 16.50 लाख से भरा बैग लूट ले गए बदमाश - दिल्ली में दिनदहाड़े वारदात कैमरे में कैद

हादसे में 24 वर्षीय विजय की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल मजदूरों को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मजदूर सुरक्षित बच गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपराध शाखा की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जामिया नगर निवासी ठेकेदार शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भवन मालिक खुर्शीद की तलाश की जा रही है। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि इमारत को गिराने के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं। यदि सुरक्षा नियमों में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, जांच का एक प्रमुख बिंदु यह भी रहेगा कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे या नहीं। निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Explore Related Topics

दिल्ली दक्षिणी दिल्ली जसोला सरिता विहार बिल्डिंग हादसा मजदूर निर्माण कार्य इमारत पुलिस दुर्घटना ठेकेदार एम्स क्राइम न्यूज़ दिल्ली न्यूज़

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News