ग्रेटर नोएडा में पानी का 270 करोड़ बकाया, 31 मार्च तक जमा न किया तो कटेगा कनेक्शन

ग्रेटर नोएडा में 29 हजार से अधिक कनेक्शनों पर 270 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया। प्राधिकरण ने 31 मार्च तक भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी।
Bureau 14 Mar 2026, 01:20 PM 1 min read
ग्रेटर नोएडा में पानी का 270 करोड़ बकाया, 31 मार्च तक जमा न किया तो कटेगा कनेक्शन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी के बकाया बिल को लेकर आवंटियों को अंतिम चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण के अनुसार 31 मार्च तक बकाया बिल जमा नहीं करने पर संबंधित कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है।

 

प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक शहर में 51 हजार से अधिक पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से करीब 29 हजार कनेक्शनों पर लगभग 270 करोड़ रुपये का जल शुल्क बकाया है। इनमें सबसे अधिक बकाया बिल्डर सोसाइटियों पर है। करीब 92 बिल्डर सोसाइटियों पर लगभग 150 करोड़ रुपये की देनदारी बताई गई है।

 

इसके अलावा 28 हजार से अधिक आवासीय संपत्तियों, छह आईटी इकाइयों, 321 संस्थागत इकाइयों, 763 औद्योगिक इकाइयों, 20 आवासीय समितियों और 21 व्यावसायिक संपत्तियों पर भी जल शुल्क बकाया है।

 

प्राधिकरण के अनुसार कई आवंटियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की गई है। हालांकि निवासियों को असुविधा से बचाने के लिए अब तक कनेक्शन नहीं काटे गए, लेकिन अब सख्ती की तैयारी की जा रही है। 31 मार्च तक बकाया जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जा सकते हैं।

 

जल विभाग ने बकाया बिल प्राप्त करने और भुगतान की सुविधा प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। जिन आवंटियों की केवाईसी अपडेट है, उन्हें बकाया राशि की जानकारी मैसेज और ईमेल के माध्यम से भी भेजी जा रही है।

 

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि जलापूर्ति के साथ बिल जमा करना भी आवंटियों की जिम्मेदारी है और यह राशि जलापूर्ति नेटवर्क को बेहतर बनाने में खर्च की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम