टियर-2 और टियर-3 शहरों में MSME को मिलेगी नई ताकत, KreditVenture NBFC की हुई लॉन्चिंग

Business News: भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों के MSME सेक्टर को नई गति देने के लिए KreditVenture नामक नई NBFC की शुरुआत हुई है। डिजिटल अंडरराइटिंग और लोकल एंगेजमेंट के जरिए कंपनी छोटे उद्यमियों को पारदर्शी व सुरक्षित ऋण उपलब्ध कराएगी।
News Desk 24 Sep 2025, 05:42 AM 1 min read
टियर-2 और टियर-3 शहरों में MSME को मिलेगी नई ताकत, KreditVenture NBFC की हुई लॉन्चिंग


>भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को नई दिशा देने के लिए तीन अनुभवी वित्त विशेषज्ञ—सैफ हसन, जसप्रीत सिंह और प्रजित चंद्रशेखर—ने मिलकर KreditVenture नामक नई पीढ़ी की NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) लॉन्च की है। यह NBFC खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के उद्यमियों को औपचारिक क्रेडिट उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।


>KreditVenture की शुरुआत लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) से हुई है, जो ₹5.6–7 लाख करोड़ के विशाल भारतीय LAP बाजार को सेवाएं प्रदान करेगी। कंपनी का लक्ष्य है कि पहले वर्ष में ही 50 स्थानों तक अपना विस्तार किया जाए। इसके लिए डिजिटल अंडरराइटिंग और लोकल एंगेजमेंट का अनोखा मिश्रण अपनाया जा रहा है।


>संस्थापक सैफ हसन ने कहा, “KreditVenture को हम एक जिम्मेदार और दीर्घकालिक NBFC के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। हमारी प्राथमिकता भरोसे और अनुशासन के साथ MSME को सुरक्षित क्रेडिट उपलब्ध कराना है।’’ वहीं, सह-संस्थापक जसप्रीत सिंह ने बताया कि “मेट्रो शहरों से बाहर के उद्यमियों में अपार क्षमता है, लेकिन क्रेडिट की पहुंच सीमित है। हमारा मॉडल डेटा-ड्रिवन अंडरराइटिंग और जमीनी स्तर की वैलिडेशन से इस कमी को पूरा करता है।”


>कंपनी ने अब तक महाराष्ट्र के 10 कस्बों में ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं और जल्द ही उत्तरी व दक्षिणी भारत में विस्तार की योजना है। खास बात यह है कि KreditVenture तकनीक और मानवीय जुड़ाव का संतुलन बनाकर ऐसे उद्यमियों तक पहुंच बना रही है, जिन्हें अब तक औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से बाहर रखा गया था।


>फाउंडिंग पार्टनर प्रजित चंद्रशेखर ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित आय प्रमाण और कम वित्तीय साक्षरता जैसी चुनौतियों को हम पारदर्शी अंडरराइटिंग और ऑन-ग्राउंड वैलिडेशन से हल कर रहे हैं। यही हमारी जिम्मेदार विकास रणनीति की नींव है।”


>दिल्ली स्थित एक बड़े फैमिली ऑफिस से मिले शुरुआती फंड ने KreditVenture के विजन को मजबूत आधार दिया है। साथ ही DMI Housing Finance, Agrim Housing Finance और Singularity Credit World (BHN) जैसी प्रतिष्ठित NBFCs और HFCs के साथ को-लेंडिंग पार्टनरशिप कंपनी की ताकत बढ़ा रही है।


>तीनों संस्थापकों का संयुक्त अनुभव—फाइनेंशियल सर्विसेज, ट्रांजैक्शन बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, कॉर्पोरेट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग व क्रेडिट-रिस्क मैनेजमेंट—कंपनी को टियर-2 और टियर-3 शहरों में MSME सेक्टर के लिए एक मजबूत और टिकाऊ NBFC के रूप में स्थापित कर रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव