भारत का एक राज्य ऐसा भी जहाँ है राजकुमारों का स्कूल - आज भी पढ़ते है यहाँ राजा महाराजा के बच्चे

Education News: भारत के एक राज्य ऐसा भी जहाँ है राजकुमारों का स्कूल जहां राजकुमार और अमीरों के बच्चे पाते हैं उच्च शिक्षा का अनुभव
News Desk 02 Oct 2025, 08:16 AM 1 min read
भारत का एक राज्य ऐसा भी जहाँ है राजकुमारों का स्कूल - आज भी पढ़ते है यहाँ राजा महाराजा के बच्चे


>भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में से एक मेयो कॉलेज को अक्सर ‘Eton of the East’ कहा जाता है। यह स्कूल खास तौर पर अमीर और रॉयल परिवारों के बच्चों के लिए जाना जाता है, जहां उन्हें शानदार सुविधाओं और उच्च स्तर की शिक्षा का अनुभव मिलता है।


>मेयो कॉलेज की स्थापना 1875 में हुई थी, हालांकि इसकी योजना 1869 में बनाई गई थी। लेफ्टिनेंट कर्नल एफ.के.एम. वाल्टर ने सुझाव दिया कि एक ऐसा स्कूल बने, जहां राजा-महाराजाओं और अमीर परिवारों के बच्चे पढ़ सकें। 1870 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड मेयो ने ‘राजकुमार कॉलेज’ की रूपरेखा तैयार की। मुख्य भवन 1885 में 3.28 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ।


>पहला छात्र अलवर के महाराजा का बेटा राजकुमार मंगल सिंह था, जिन्होंने 300 नौकरों के साथ स्कूल में प्रवेश किया था। इस समय स्कूल के प्रिंसिपल सर ओलिवर सेंट जॉन थे। बाद में महेंद्र सिंह मेवाड़ (महाराणा प्रताप के वंशज और पूर्व सांसद) ने भी यहीं पढ़ाई की। आज भी देशभर से बिजनेसमैन, डिप्लोमैट्स और रॉयल परिवारों के बच्चे यहां शिक्षा प्राप्त करने आते हैं।


>एडमिशन प्रक्रिया:
मेयो कॉलेज में केवल 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश मिलता है। सितंबर में ऑफलाइन मोड में एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाता है। पास होने वाले छात्रों को उनके माता-पिता के साथ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह प्रक्रिया नवंबर से जनवरी तक चलती है। फिलहाल, स्कूल में 850 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।


>फीस और सुविधाएं:
मेयो कॉलेज की वार्षिक फीस करीब ₹10.53 लाख है। इसके अलावा, कॉटेशन फीस ₹5.26 लाख, एडमिशन फीस ₹2.5 लाख, आईटी फीस ₹42,000, इम्प्रेस्ट मनी ₹80,000, यूनिफॉर्म ₹25,000, रजिस्ट्रेशन ₹25,000 और प्रॉस्पेक्टस व सैंपल पेपर ₹1,000 है।


>कैंपस 76 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें शानदार संगमरमर की इमारतें, 9 होल गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल और 60 घोड़ों का अस्तबल शामिल हैं। यहां 20 से अधिक खेलों की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल