Wednesday, 18 November 2026 | Lucknow | 29°C

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री बोले- अखिलेश न कथा सुन पाएंगे, न करवा पाएंगे

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव को अच्छा व्यक्ति बताया, लेकिन कहा कि वे न उनकी कथा सुन पाएंगे और न करवा पाएंगे।
Bureau
Bureau News Desk
18 Nov 2026
12:39 PM
1 min read
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री बोले- अखिलेश न कथा सुन पाएंगे, न करवा पाएंगे
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अखिलेश यादव पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
कथा को लेकर कही बड़ी बात
अखिलेश को दिया कथा का न्योता
भगवान कृष्ण के विवाद पर दी सफाई

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती परेड ग्राउंड में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा चल रही है। कथा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अखिलेश यादव, भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए अपने बयान और कथा को राजनीति से जोड़ने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो उनके विरोधी नहीं है अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश ना तो उनकी कथा सुन पाएंगे और न ही करवा पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश को कथा सुनने का निमंत्रण भी दिया।

कथा को बताया श्रद्धा का विषय
कथा के लिए फीस लेने के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म कोई धंधा नहीं है और वह किसी तरह की वस्तु बेचने नहीं निकले हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कथा को खरीदने के भाव से बुलाएगा तो वह वहां नहीं जाएंगे, लेकिन श्रद्धा और आस्था के साथ बुलाने पर जरूर जाएंगे।

कृष्ण पर बयान को लेकर दी सफाई
भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी बात को राजनीतिक रंग दिया गया और लोगों के बीच भ्रम फैलाया गया। शास्त्री ने कहा, "हमारे तो नाम में ही कृष्ण है।" उन्होंने बताया कि वह 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।

धार्मिक कार्यक्रम रोकने पर संविधान का दिया हवाला
धार्मिक आयोजनों को लेकर उठ रहे सवालों पर धीरेंद्र शास्त्री ने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का प्रचार करने का अधिकार है और इसी आधार पर कथा को नहीं रोका जा सकता।

उन्होंने कहा कि अगर कथा रोकी जाएगी तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी सवाल उठेंगे। उनके मुताबिक, ऐसे मामलों में सभी धर्मों के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब हिंदू और सनातनी अपनी बात खुलकर रख रहे हैं।

चुनाव से जोड़ने पर बोले- पांचों साल होती है कथा
यूपी में धार्मिक कथाओं को चुनाव और नेताओं के फायदे से जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कथा से केवल सुनने और कराने वालों को ही नहीं, बल्कि साउंड, टीवी और न्यूज से जुड़े लोगों को भी फायदा होता है।

उन्होंने कहा कि उनकी कथाएं पूरे पांच साल चलती हैं। चुनाव का समय होने के कारण इसे राजनीति से जोड़ा जा रहा है, जबकि उनका उद्देश्य चुनाव नहीं, बल्कि सनातन धर्म के लिए काम करना और सनातनियों को एकजुट करना है।

विभाजन को लेकर भी रखी अपनी राय
एक और विभाजन की जरूरत वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका मानना है कि विभाजन पूरी तरह नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते, उन्हें दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए। वहीं, पाकिस्तान से भारत आना चाहने वाले हिंदुओं को आने और पहले से यहां रह रहे हिंदुओं को नागरिकता देने की बात भी कही।

राम और कृष्ण को लेकर विवाद पर क्या कहा?
राम और कृष्ण को अलग-अलग बताने के आरोपों पर सफाई देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि तीन घंटे की कथा को केवल 30 सेकेंड की वीडियो क्लिप देखकर नहीं समझा जा सकता। उनके मुताबिक, पूरी कथा सुनने पर लोगों का भ्रम दूर हो जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात को काटकर पेश किया गया और उसे राजनीतिक रंग दिया गया। शास्त्री ने कहा कि उनकी बात का भगवान कृष्ण की निंदा से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति खुद को कृष्ण से जुड़ा मानता है, वह भगवान कृष्ण की निंदा कैसे कर सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती परेड ग्राउंड में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा चल रही है। कथा के बाद देर रात मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव, भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान और कथा को राजनीति से जोड़ने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं और वह उनके विरोधी नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश न तो उनकी कथा सुन पाएंगे और न ही करवा पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश को कथा सुनने का निमंत्रण भी दिया।

वहीं, कथा की फीस लेने के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म कोई धंधा नहीं है और वह किसी तरह की वस्तु बेचने नहीं निकले हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कथा को खरीदने के भाव से बुलाएगा तो वह वहां नहीं जाएंगे, लेकिन श्रद्धा और आस्था के साथ बुलाने पर जरूर जाएंगे।

कृष्ण पर बयान को लेकर दी सफाई

भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी बात को राजनीतिक रंग दिया गया और लोगों के बीच भ्रम फैलाया गया। शास्त्री ने कहा, "हमारे तो नाम में ही कृष्ण है।" उन्होंने बताया कि वह 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।

वहीं, दूसरी तरफ धार्मिक आयोजनों को लेकर उठ रहे सवालों पर धीरेंद्र शास्त्री ने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का प्रचार करने का अधिकार है और इसी आधार पर कथा को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर कथा रोकी जाएगी तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी सवाल उठेंगे। उनके मुताबिक, ऐसे मामलों में सभी धर्मों के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब हिंदू और सनातनी अपनी बात खुलकर रख रहे हैं।

यूपी में धार्मिक कथाओं को चुनाव और नेताओं के फायदे से जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कथा केवल सुनने और कराने वालों को ही नहीं, बल्कि साउंड, टीवी और न्यूज से जुड़े लोगों को भी फायदा होता है। उन्होंने कहा कि उनकी कथाएं पूरे पांच साल चलती हैं। चुनाव का समय होने के कारण इसे राजनीति से जोड़ा जा रहा है, जबकि उनका उद्देश्य चुनाव नहीं, बल्कि सनातन धर्म के लिए काम करना और सनातनियों को एकजुट करना है।

विभाजन को लेकर भी रखी अपनी राय

एक और विभाजन की जरूरत वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका मानना है कि विभाजन पूरी तरह नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते, उन्हें दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए। वहीं, पाकिस्तान से भारत आना चाहने वाले हिंदुओं को आने और पहले से यहां रह रहे हिंदुओं को नागरिकता देने की बात भी कही।

राम और कृष्ण को लेकर विवाद पर दिया बयान

राम और कृष्ण को अलग-अलग बताने के आरोपों पर सफाई देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि तीन घंटे की कथा को केवल 30 सेकेंड की वीडियो क्लिप देखकर नहीं समझा जा सकता। उनके मुताबिक, पूरी कथा सुनने पर लोगों का भ्रम दूर हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात को काटकर पेश किया गया और उसे राजनीतिक रंग दिया गया। शास्त्री ने कहा कि उनकी बात का भगवान कृष्ण जी की निंदा से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति खुद को कृष्ण से जुड़ा मानता है, वह भगवान कृष्ण की निंदा कैसे कर सकता है।

Explore Related Topics

Akhilesh Yadav Controversy Ram Katha Pratapgarh Dhirendra Shastri Controversy

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News