Ambedkar Nagar Encounter: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा बैरियर के पास देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की सूचना है। मुठभेड़ में गाजीपुर निवासी वाहिद अंसारी मारा गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जबकि अकबरपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और स्वाट टीम के सिपाही सोनू यादव घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहिद अंसारी पुत्र अबू बक्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। वह बिल्लू इंदोरिया गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जाता है।
उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में कुल 35 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इनमें चार हत्या के मुकदमे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वाहिद अंसारी को गोली लगी। पुलिस की गोली लगने के बाद घायल वाहिद को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंधेरे और जंगल का फायदा उठा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उसे पूर्वांचल में हथियारों का सप्लायर और सुपारी लेकर हत्या करने वाले नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता है। पुलिस ने मौके से तीन .32 बोर की पिस्टल, एक नौ एमएम कार्बाइन, सात .315 बोर के तमंचे, छह खोखा कारतूस और 24 जीवित कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही बिना नंबर प्लेट की घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी मिली है। वहीं, घायल कोतवाल भूपेंद्र सिंह और स्वाट टीम के सिपाही सोनू यादव को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की सूचना है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और सर्विलांस प्रभारी विनोद यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी।
35 मुकदमों का आपराधिक इतिहास
वाहिद पुत्र अबु बकर गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र का निवासी था। वाहिद अंसारी के खिलाफ दर्ज 35 मुकदमों में हत्या के चार मामले शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा लूट, डकैती और गुंडा एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वह बिल्लू इंदोरिया गैंग से जुड़ा सक्रिय सदस्य बताया जाता है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें