Friday, 27 November 2026 | Lucknow | 29°C

Railway Group D Recruitment: रेलवे ग्रुप डी भर्ती: प्रयागराज पहुंची समिति, अभ्यर्थियों से बातचीत शुरू

Railway Group D Recruitment: रेलवे ग्रुप डी भर्ती (सीईएन 08/2024) में कटऑफ और कथित विसंगतियों को लेकर आंदोलन कर रहे अप्रेंटिस अभ्यर्थियों की मांगों पर रेलवे बोर्ड ने बातचीत शुरू की है।
Bureau
Bureau News Desk
26 Nov 2026
01:43 PM
1 min read
Railway Group D Recruitment: रेलवे ग्रुप डी भर्ती: प्रयागराज पहुंची समिति, अभ्यर्थियों से बातचीत शुरू
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद हरकत में आया रेलवे बोर्ड
प्रयागराज पहुंची रेलवे की उच्चस्तरीय समिति
कोरल क्लब में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत शुरू
ग्रुप डी भर्ती की गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी

Railway Group D Recruitment: रेलवे ग्रुप डी भर्ती (सीईएन 08/2024) में कटऑफ और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। अभ्यर्थियों के दिल्ली कूच और प्रदर्शन की चेतावनी के बाद रेलवे बोर्ड ने पहल की है। बोर्ड की तरफ से गठित उच्चस्तरीय समिति गुरुवार को प्रयागराज पहुंची और अभ्यर्थियों के साथ बातचीत शुरू की। नवाब युसुफ रोड स्थित कोरल क्लब में समिति और अभ्यर्थियों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच अब बातचीत चल रही है। इस बैठक को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी कोरल क्लब के बाहर जुटे हुए हैं और सभी को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला लिया जाएगा।

दरअसल, रेलवे ग्रुप डी भर्ती में कटऑफ और अन्य गड़बड़ियो को लेकर अप्रेंटिस अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे NCR मुख्यालय पर दो दिनों तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। बाद में रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) प्रयागराज ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया। इसमें बताया गया कि कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (CCAA – Course Completed Act Apprentices) अभ्यर्थियों की मांगों से जुड़े आवेदन जरूरी दिशा-निर्देश के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दिए गए हैं। इस नोटिस के बाद अभ्यर्थियों ने दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। हालांकि, इससे पहले ही रेलवे बोर्ड ने उच्चस्तरीय समिति बनाकर 26 नवंबर को प्रयागराज में बातचीत तय कर दी।

बैठक में अपनी बात रखने के लिए अभ्यर्थियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया है। आंदोलन से जुड़े श्रीचंद्र यादव के मुताबिक, उनकी प्रमुख मांग है कि रेलवे में प्रशिक्षित योग्य सीसीएए अभ्यर्थियों को यदि अनारक्षित (Open / UR ) मेरिट के बराबर या उससे अधिक अंक मिलते हैं, तो उन्हें नियमों के अनुसार अनारक्षित सीटों पर चयन का मौका दिया जाए। अभ्यर्थियों की मांग है कि यह व्यवस्था मौजूदा सीईएन 08/2024 (लेवल-01) भर्ती से ही लागू की जाए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में उन्हें दी गई छूट को उनके प्रशिक्षण और काम के अनुभव का परिणाम माना जाना चाहिए। इसे अनारक्षित मेरिट में चयन से वंचित करने का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने भूतपूर्व सैनिकों (एक्स-सर्विसमैन) के लिए निर्धारित 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण में खाली बची सीटों को योग्य अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से भरने की मांग की है। अप्रेंटिस अभ्यर्थियों ने टेक्नीशियन और असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) जैसी तकनीकी भर्तियों में भी कम से कम 20 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई है। 

Explore Related Topics

RRB Group D Vacancy Prayagraj News Railway Protest

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News