Saturday, 31 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP Weather 31 October: आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं के साथ कई जिलों में होगी हल्की बरसात

UP Weather 31 October: प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी बदला हुआ है। गुरूवार से ही बादलों की आवाजाही के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा।
Bureau
Bureau News Desk
31 Oct 2026
11:37 AM
1 min read
UP Weather 31 October: आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं के साथ कई जिलों में होगी हल्की बरसात
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी में अर्नब तूफान का असर: बारिश से बढ़ी ठंड
धान की फसल बर्बाद होने का खतरा
CM योगी ने दिए मुआवजे के निर्देश
कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित

UP Weather 31 October: उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी बदला हुआ है। गुरूवार से ही बादलों की आवाजाही के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को पूरे दिन ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बरसात होती रही। लगातार बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। वहीं इस बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश होने के चलते खेतों में रखी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक शनिवार को भी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं कुछ जनपदों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी जा रही है। पूर्वांचल के कुछ जनपदों में 31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में भी शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में भारी बारिश हुई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रहे और लगातार बूंदाबांदी होती रही। कई जगहों पर तेज झोंकेदार हवाएं चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते किसानों की खेतों में कटी हुई धान की फसल भीग गई है। जिससे फसल खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से प्रभावित जनपदों के किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नुकसान के आकलन और मदद पहुंचाने में देरी या फिर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही मकान गिरने और पशुहानि से हुए नुकसान पर भी नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गये हैं।  

Explore Related Topics

Uttar Pradesh Weather Arnab Storm UP Rain Alert

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News