उत्तर प्रदेश की शिक्षा ने रचा इतिहास: परख सर्वे 2024 में कक्षा 3 के छात्रों का राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन

News Desk 20 Jun 2025, 10:10 AM 1 min read
उत्तर प्रदेश की शिक्षा ने रचा इतिहास: परख सर्वे 2024 में कक्षा 3 के छात्रों का राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन


>उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कक्षा 3 के छात्रों ने भाषा और गणित दोनों विषयों में पहली बार राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर देशभर में प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाई दी है।


>सर्वेक्षण 4 दिसंबर 2024 को देशभर में किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के छात्रों ने भाग लिया। यह रिपोर्ट न केवल नीतिगत सुधारों की सफलता को दर्शाती है, बल्कि जमीन पर हो रहे व्यापक शैक्षणिक परिवर्तनों की गवाही भी देती है।

कक्षा 3: छोटे बच्चों का बड़ा कमाल


>इस बार कक्षा 3 के छात्रों ने भाषा में 68 अंक और गणित में 64 अंक हासिल किए, जो क्रमशः राष्ट्रीय औसत 64 और 60 से अधिक है। यह प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धि है। कासगंज, शामली, औरैया, अंबेडकरनगर और महोबा जैसे जिले टॉप पर रहे।

कक्षा 6 और 9 में भी दिखी मजबूती

  • कक्षा 6 में उत्तर प्रदेश ने भाषा में 55 और गणित में 45 अंक प्राप्त किए (राष्ट्रीय औसत 57 और 46)।
  • कक्षा 9 में छात्रों ने विज्ञान (38), गणित (34) और सामाजिक विज्ञान (37) में न्यूनतम अंतर के साथ राष्ट्रीय औसत के करीब प्रदर्शन किया।

कानपुर नगर, श्रावस्ती, अलीगढ़, अयोध्या और प्रयागराज जैसे जिलों के छात्र इन वर्गों में अव्वल रहे।


>बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के अनुसार,“यह केवल संख्याओं की सफलता नहीं है, बल्कि नीति, नियोजन और निष्पादन के संतुलन से शिक्षा क्षेत्र में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रमाण है। आने वाले वर्षों में हम इस दिशा में और भी ठोस परिणाम देखेंगे।”


>राज्य के परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी, मदरसे, सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों ने भाग लिया।


>राज्य के परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी, मदरसे, सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों ने भाग लिया।

कैसे हुआ मूल्यांकन?

  • कक्षा 3: भाषा, गणित व ‘द वर्ल्ड अराउंड अस’ में 90 मिनट की परीक्षा
  • कक्षा 6 और 9: भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 90-120 मिनट की परीक्षा

शिक्षा सुधार की दिशा में प्रभावी पहलें:

  • निपुण भारत मिशन के तहत अधिगम क्षमताओं पर फोकस
  • शिक्षकों का प्रशिक्षण व क्षमता संवर्धन
  • कायाकल्प योजना के जरिए स्कूलों की आधारभूत संरचना का कायाकल्प
  • अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि

एक नजर में आंकड़े


← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल