Yes Bank शेयरधारकों के लिए झटका: मॉर्गन स्टेनली ने घटाया टारगेट प्राइस, स्टॉक में आ सकती है गिरावट

News Desk 18 Sep 2025, 01:13 AM 1 min read
Yes Bank शेयरधारकों के लिए झटका: मॉर्गन स्टेनली ने घटाया टारगेट प्राइस, स्टॉक में आ सकती है गिरावट


>हाल के महीनों में तेजी दिखा रहे यस बैंक (Yes Bank) के शेयर अब शेयरधारकों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। अमेरिकी बैंकिंग और ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने यस बैंक के शेयरों पर टारगेट प्राइस घटाकर 17 रुपये कर दिया है। फर्म ने अंडरवेट रेटिंग को बरकरार रखते हुए कहा कि बैंक की मध्यम अवधि में प्रॉफिटेबिलिटी में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।


>यस बैंक के शेयर 18 सितंबर को तेजी के 21.30 रुपये के स्तर पर खुले और हल्की गिरावट के साथ 21.04 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों में जापानी बैंकिंग फर्म SMBC द्वारा बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के बाद शेयर लगातार ऊपर की ओर बढ़ते रहे। 18 अगस्त को शेयर की कीमत 19 रुपये थी, जबकि अब यह 21 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है।


>मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि SMBC ने यस बैंक में 20% हिस्सेदारी का प्रारंभिक अधिग्रहण पूरा कर लिया है, और वह आगे 4.2% और हिस्सेदारी खरीदने का इरादा रखती है। यह कदम लंबी अवधि में सकारात्मक माना जा रहा है, लेकिन निकट भविष्य में शेयरधारकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके बावजूद, यस बैंक के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 10%, छह महीने में 28%, और पिछले पांच साल में 50% तक रिटर्न दे चुके हैं।


>नोट: स्टॉक मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श अवश्य करें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव