>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाज़ीपुर जनपद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक और मंडलीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में बाढ़ पीड़ितों को असुविधा न होने पाए।
>सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर भोजन, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी में रहने और शरणालयों में रह रहे लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
>मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है। आपदा की इस घड़ी में किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। राहत और बचाव कार्य लगातार तेज़ किए जा रहे हैं।”
>योगी आदित्यनाथ ने मवेशियों के चारे की पर्याप्त व्यवस्था, पीने के पानी की शुद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि प्रभावित गांवों में दवाएं, एंटी स्नेक वैनम और एंटी रैबिज टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।
>उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि हर ज़रूरतमंद तक तुरंत मदद पहुंच सके।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें