भोजपुरी से सूफी तक, अवधी से कथक तक - यूपीआईटीएस 2025 में दिखेगा संस्कृति का अनोखा संगम

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 व्यापार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति का भी भव्य संगम बनेगा।
News Desk 30 Aug 2025, 03:35 AM 1 min read
भोजपुरी से सूफी तक, अवधी से कथक तक - यूपीआईटीएस 2025 में दिखेगा संस्कृति का अनोखा संगम

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS) इस बार सिर्फ व्यापार और निवेश का मंच नहीं होगा, बल्कि कला और संस्कृति का ऐसा संगम बनेगा, जिसकी गूंज वैश्विक मंच तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट की हर शाम सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगी।

भोजपुरी, अवधी, बुंदेली और थारू जैसी लोक परंपराओं से लेकर सूफी गायन, कथक नृत्य और सुगम संगीत तक यह आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत दस्तावेज बनेगा।

हर दिन का विशेष आकर्षण

  • पहला दिन (25 सितंबर): भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की प्रस्तुति और कथक नृत्य नाटिका "राम रामेति रामायाः"।

  • दूसरा दिन (26 सितंबर): सूफी गायिका प्रतिभा सिंह बघेल की जादुई आवाज़ और ब्रज संस्कृति का चरकुला नृत्य।

  • तीसरा दिन (27 सितंबर): पद्मश्री मालिनी अवस्थी का अवधी लोकगायन और थारू नृत्य की झलक।

  • चौथा दिन (28 सितंबर): बुंदेलखंडी लोकगायन, राई-सैरा नृत्य और भक्ति भरे भजन।

  • पांचवा दिन (29 सितंबर): लोकप्रिय जोड़ी सचेत-परम्परा का सुगम संगीत, कबीर गायन और कथक नृत्य के साथ भव्य समापन।

योगी सरकार ने इस शो को केवल व्यापारिक आदान-प्रदान का मंच न बनाकर राज्य की लोककला और सांस्कृतिक धरोहर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर बनाया है। इससे एक ओर कलाकारों को वैश्विक पहचान मिलेगी तो दूसरी ओर पर्यटन और निवेश को भी नई उड़ान मिलेगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम