सीएम योगी का जिम्मेदारों को सख्त निर्देश

आयुष विश्वविद्यालय में दिखे सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता की मिसाल
News Desk 27 Jun 2025, 08:34 AM 1 min read
सीएम योगी का जिम्मेदारों को सख्त निर्देश


>गोरखपुर, 27 जून 2025 – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के पिपरी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में आगामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यह आयोजन इतना भव्य और सुव्यवस्थित हो कि वह महामहिम की स्मृतियों में रच-बस जाए।


>मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के बाद स्थल पर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से हेलिपैड, फ्लीट रूट, मंच, दर्शक दीर्घा, सेफ हाउस और पौधरोपण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

"आयोजन बने आदर्श और ऐतिहासिक” – सीएम योगी


>समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पेयजल, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था उत्तम होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रपति को आयुष विश्वविद्यालय की प्रमुख विशेषताओं को समझाने के लिए एक प्रदर्शनी मॉडल तैयार किया जाए, जिसमें ओपीडी, आईपीडी, ओटी, पंचकर्म केंद्र, अकादमिक भवन सहित सभी सुविधाएं प्रदर्शित हों।


>योगी ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा हर्बल पौधारोपण कराया जाए और कार्यक्रम स्थल की प्रत्येक व्यवस्था राजकीय गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि चूंकि यह विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश का है, अतः इसके नाम के साथ “उत्तर प्रदेश” शब्द का समावेश अनिवार्य है।

उपस्थित रहे प्रशासनिक और राजनीतिक अधिकारी


>इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नैयर समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह होने से पहले उजड़ गया घर
पंचर की दुकान, टूटी आर्थिक हालत और 100 करोड़ की कंपनी... गोरखपुर का मामला देखकर अफसर भी रह गए हैरान
392 करोड़ रुपये की लागत, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; गोरखपुर में तेजी से बन रहा क्रिकेट स्टेडियम
सीएम योगी करेंगे गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ने AI से बदली बाढ़ प्रबंधन की तस्वीर, 65% तक घटा जलभराव
गोरखपुर में आयोजित हुई निषाद पार्टी की रैली, मछुआ आरक्षण पर उठी मांग
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात