IND vs AUS ODI: सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका - कैमरन ग्रीन हुए बाहर

Cricket News: सीरीज शुरू होने से महज दो दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल होकर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर।


>भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित वनडे सीरीज से ठीक पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। यह फैसला सीरीज शुरू होने से केवल दो दिन पहले लिया गया, जिससे टीम ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को झटका लगा है।


>ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन मांसपेशियों में जकड़न के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक आधिकारिक बयान में कहा “कैमरन ग्रीन कुछ समय के लिए रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे और फिर एशेज सीरीज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड के तीसरे दौर में खेलने की कोशिश करेंगे।” गौरतलब है कि अगले महीने से एशेज सीरीज शुरू होनी है, और इसी वजह से चयनकर्ता किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते।


>ग्रीन की जगह टीम में शामिल हुए मार्नस लाबुशेन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में क्वींसलैंड के लिए शेफील्ड शील्ड मैच में 159 रनों की शानदार पारी खेली थी यह उनका घरेलू सीजन का चौथा शतक था। 31 वर्षीय लाबुशेन अब तक 66 वनडे मैचों में 1871 रन बना चुके हैं, 34.64 की औसत और 83.56 की स्ट्राइक रेट के साथ। उन्होंने भारत के खिलाफ 15 वनडे मैचों में 474 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ 58 रनों की अहम पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।


>भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।


>ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, कूपर कोनॉली, बेन ड्वार्शुईस, नाथन एलिस, मार्नस लाबुशेन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल ओवेन, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुनेमैन, जोश फिलिप।


>भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल


    >
  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर – पर्थ

  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर – एडिलेड

  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर – सिडनी


>तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे, जबकि टॉस सुबह 8:30 बजे होगा।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय कौन बनेगा फाइनल का बादशाह?
बारिश ने बीच में रोका मुकाबला, पर चमकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्ज़ा
पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को भारत के खिलाफ गुस्सा दिखाना पड़ा भारी ICC ने दी कड़ी सजा
मैदान पर ‘नफरत’, गानों में ‘मोहब्बत’! रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दोहरा चेहरा उजागर
19 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, नोट कर लीजिये वनडे और टी20 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
शुभमन गिल बने वनडे टीम के कप्तान, रोहित शर्मा से छिनी जिम्मेदारी; श्रेयस अय्यर उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा टीम ऐलान, रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडरा रहे सवाल
इस बार महिला क्रिकेट टीम दिखाएगी पाकिस्तान को उसकी औकात
सिराज-बुमराह की तूफानी गेंदबाजी, केएल राहुल की मजबूती; भारत ने वेस्टइंडीज को 162 पर समेटा