फेसबुक कमेंट बना जाल, आईफोन गिफ्ट के नाम पर युवक से की ठगी

News Desk 28 Aug 2025, 04:24 AM 1 min read
फेसबुक कमेंट बना जाल, आईफोन गिफ्ट के नाम पर युवक से की ठगी


>राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक चौंकाने वाला मामला अंजाम दिया है। सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को फेसबुक पर आईफोन गिफ्ट देने का झांसा देकर शातिर ठगों ने 1 लाख 48 हजार रुपये हड़प लिए।


>पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें 17 जून से 20 जून के बीच फेसबुक पर एक मैसेज मिला। उसमें दावा किया गया कि उनके एक कमेंट को ‘सेलेक्ट’ किया गया है और इसके बदले उन्हें आईफोन गिफ्ट मिलेगा। इसके बाद ठगों ने दिनेश से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और धीरे-धीरे प्रोसेसिंग फीस, टैक्स और डिलीवरी चार्ज के नाम पर कई किस्तों में रकम मांगी। दिनेश ने इन पर भरोसा करते हुए कुल 1.48 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब मोबाइल नहीं आया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।


>थाना सूरजपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान मैसेज, लिंक या गिफ्ट ऑफर पर भरोसा न करें और खासकर गिफ्ट या इनाम के नाम पर मांगे गए पैसे कभी न दें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम