नोएडा फेज-2 में वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन उग्र, आगजनी और पथराव - कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

तीन दिन से जारी आंदोलन के बीच हालात बिगड़े, पुलिस बल तैनात; चिल्ला बॉर्डर समेत प्रमुख मार्ग प्रभावित
Bureau 13 Apr 2026, 11:03 AM 1 min read
नोएडा फेज-2 में वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन उग्र, आगजनी और पथराव - कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा फेज-2 क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कर्मचारियों का वेतन वृद्धि को लेकर चल रहा प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर वाहनों में आगजनी की गई और पुलिस पर पथराव की घटनाएं सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए थे। इसी दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ स्थानों पर गाड़ियों तथा अन्य संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके दौरान पथराव की घटनाएं भी हुईं। घटनाक्रम को देखते हुए दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर-62 और सेक्टर-84 समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

 

इन मार्गों पर किया गया डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार:- 

  • परी चौक मार्ग
  • संदीप पेपर मिल मार्ग
  • सेक्टर-62 गोलचक्कर से NIB पुलिस चौकी की ओर जाने वाला मार्ग

 

इन सभी मार्गों पर पहले कट से ट्रैफिक डायवर्ट कर वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जा रहा है।

 

पुलिस के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर और वहां से DND टोल होते हुए दिल्ली जाने वाले यातायात को भी डायवर्जन के जरिए संचालित किया जा रहा है। साथ ही रजनीगंधा चौक मार्ग पर भी यातायात प्रभावित है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

 

यह आंदोलन पिछले तीन दिनों से जारी था। रविवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की थी। सोमवार को संभावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिलाधिकारी के अनुसार, विभिन्न सेक्टरों और जोन में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम