नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन: आगजनी-पथराव से हालात तनावपूर्ण, 50 हिरासत में

वेतन वृद्धि की मांग पर भड़का आंदोलन, कई इलाकों में जाम और ट्रैफिक डायवर्जन लागू
Bureau 13 Apr 2026, 10:51 AM 1 min read
नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन: आगजनी-पथराव से हालात तनावपूर्ण, 50 हिरासत में

नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे मजदूरों ने कई स्थानों पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

 

पिछले तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को अचानक तेज हो गया। फेज-2 क्षेत्र के साथ-साथ सेक्टर-62, सेक्टर-84 और अन्य औद्योगिक इलाकों में भी प्रदर्शन फैल गया। सेक्टर-84 में प्रदर्शनकारियों ने कम से कम दो वाहनों में आग लगा दी।

शनिवार को थाना फेस-2, फेस-3 और ईकोटेक-3 क्षेत्रों में भी प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी सूचना है। एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद कई जगह प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ जारी रखी। पुलिस का कहना है कि न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

 

प्रदर्शन के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

  • सेक्टर-62 गोलचक्कर से NIB पुलिस चौकी की ओर जाने वाले मार्ग पर डायवर्जन लागू किया गया है।
  • चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर और DND टोल की ओर जाने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया गया है।

पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

जिला प्रशासन, श्रम विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार श्रमिकों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रहे हैं। एक दिन पहले हुई बैठक में श्रमिकों की मांगों पर सहमति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन उग्र हो गया।

लखनऊ में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि सभी श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमों के पालन के निर्देश दिए।

 

नोएडा पुलिस के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम