Tuesday, 10 November 2026 | Lucknow | 29°C

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में 11 हजार दीपों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि,मुख्यमंत्री योगी ने जलाया पहला दीया।

Gorakhpur News: दीपावली के दूसरे दिन सोमवार शाम गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में शहीदों की याद में 'एक दीया शहीदों के नाम' का आयोजित हुआ कार्यक्रम।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
02:49 PM
1 min read
Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में 11 हजार दीपों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि,मुख्यमंत्री योगी ने जलाया पहला दीया।
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
गोरखनाथ मंदिर में 11 हजार दीपों से शहीदों को नमन
सीएम योगी ने जलाया पहला दीप, दी शहीदों को श्रद्धांजलि
दीपों की रोशनी से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर परिसर
एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह

Gorakhpur News: दीपावली के दूसरे दिन सोमवार शाम गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में शहीदों की याद में 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे मंदिर परिसर के भीम सरोवर क्षेत्र में 11 हजार दीप जलाए गए,कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने की। उन्होंने भीम सरोवर के पास पहला दीया जलाया और शहीदों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

यह कार्यक्रम भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित किया गया था। दीप जलाने के बाद मंदिर परिसर के खुले मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें कलाकारों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह उमंग भर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रस्तुतियों के दौरान भावुक नजर आए और उन्होंने कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम के संयोजक और भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, काशी के जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा और कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास सहित कई लोग शामिल हुए । इस कार्यक्रम के जरिए देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को याद किया गया। ग्यारा हजार दीपों की रोशनी और देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं और दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath CM Yogi 11000 Diyas

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News