यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में दिखेगा उत्तर प्रदेश का कौशल और आधुनिक तकनीक का जलवा

UP Internation Trade Show 2025: ग्रेटर नोएडा, 25-29 सितंबर। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) की प्रदर्शनी में राज्य के कृषि, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, हस्तशिल्प और आधुनिक परिधानों की झलक दिखेगी। लोग लाइव डेमो के माध्यम से उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया का अनुभव भी कर सकेंगे।
News Desk 18 Sep 2025, 12:45 AM 1 min read
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में दिखेगा उत्तर प्रदेश का कौशल और आधुनिक तकनीक का जलवा


>ग्रेटर नोएडा में इस साल आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में उत्तर प्रदेश का हुनर और आधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। यूपी कौशल विकास मिशन (UPSDM) की प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की तकनीकी और पारंपरिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।


>प्रदर्शनी में कृषि व आधुनिक तकनीक, प्लास्टिक उत्पादों की थ्री-डी डिजाइनिंग और निर्माण, रोबोटिक्स, एक जिला-एक उत्पाद (ODOP), हस्तशिल्प, ड्रोन तकनीक, खेल सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं, धार्मिक हस्तकढ़ाई, वाराणसी का काष्ट शिल्प और आधुनिक परिधान शामिल होंगे।


>मिशन निदेशक पुलकित खरे ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी स्टालों को आकर्षक बनाने, लाइव डेमो प्रदर्शित करने और विज़िटर्स को जोड़ने के तरीकों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्टालों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से सजाया जाए ताकि यह अनुभव दर्शकों के लिए यादगार बन सके।


>उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग भी इस ट्रेड शो में एक विशेष पवेलियन प्रस्तुत करेगा, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन निवेश संभावनाएं और आर्थिक प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य के पर्यटन क्षेत्र को वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था में एक अहम भागीदार के रूप में प्रस्तुत करना है।


>इसी दौरान, भारत कौशल प्रतियोगिता 2025 के लिए भी जिलेवार पंजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी जाए और उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 सितंबर तक स्किल डिजिटल पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम