यूपी की साख बनेगी दक्षिण की चर्चा का विषय

हैदराबाद में दिखेगी यूपी की ग्लोबल बिज़नेस ताकत - ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टैलेंट का मिलेगा समागम
News Desk 10 Jul 2025, 03:34 AM 1 min read
यूपी की साख बनेगी दक्षिण की चर्चा का विषय


>उत्तर प्रदेश अब सिर्फ उत्तरी भारत का औद्योगिक हब नहीं, बल्कि पूरे देश के व्यापारिक मानचित्र पर तेजी से अपनी वैश्विक उपस्थिति दर्ज करा रहा है।  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों के तहत दक्षिण भारत के हैदराबाद में 11 जुलाई को एक मेगा रोड शो आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विदेशी प्रतिनिधि, उद्योगपति, इनोवेटर्स और स्टार्टअप से जुड़े लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यह आयोजन न केवल प्रदेश की कारोबारी क्षमताओं को उजागर करेगा, बल्कि ब्रांड यूपी को दक्षिण भारत से जोड़ने का मजबूत माध्यम भी बनेगा।


>दिल्ली के बाद अब हैदराबाद बना केंद्र, निवेश के नए अवसरों का रोडमैप तैयार


>नई दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित पहले रोड शो के बाद, योगी सरकार की टीम हैदराबाद में अपने  निर्यात, निवेश और नवाचार  आधारित रोडमैप को प्रस्तुत करने जा रही है। एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, टेक्सटाइल और आईटी जैसे क्षेत्रों की क्षमताओं को इस मंच पर बड़े प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री राकेश सचान स्वयं इस आयोजन में सरकार की नीतियों और विजन को साझा करेंगे।


>टेक्सटाइल से टेक तक: हर सेक्टर के लिए अवसर


>इस रोड शो के दौरान यूपी के प्रतिनिधि प्रदेश के एमएसएमई, ओडीओपी, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो-प्रोसेसिंग और आईटी सेक्टर की संभावनाएं उजागर करेंगे। इन सेक्टर्स को विदेशी निवेशकों, दूतावास अधिकारियों, उद्योग संगठनों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाज़ार में नई पहचान मिल सके।


>लोकल टू ग्लोबल' की दिशा में बढ़ता यूपी


>इस तरह के आयोजन न केवल मेक इन यूपी’ को बढ़ावा देंगे, बल्कि यह पहल उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच से जोड़ने में भी मील का पत्थर साबित होगी। यह रोड शो ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले UP International Trade Show के लिए एक मजबूत पूर्व भूमिका निभाएगा।


>बेंगलुरू, मुंबई और अहमदाबाद में भी लगेगी कारोबारी रफ्तार


>हैदराबाद के बाद यह रोड शो बेंगलुरू (18 जुलाई), मुंबई (25 जुलाई), और अहमदाबाद (30 जुलाई) में आयोजित किया जाएगा, जिससे देश के सभी प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में यूपी की नई कारोबारी पहचान स्थापित की जा सके।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव