पीयूष गोयल बोले – स्वदेशी से बनेगा विकसित भारत 2047

Noida News: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के समापन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी आज उद्योग और निवेश का अनस्टॉपेबल रनवे बन चुका है।
News Desk 29 Sep 2025, 06:29 AM 1 min read
पीयूष गोयल बोले – स्वदेशी से बनेगा विकसित भारत 2047


>उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) के भव्य समापन समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज यूपी ऐसे रनवे पर है, जो अनस्टॉपेबल है।” उन्होंने प्रदेशवासियों और उद्यमियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और समावेशी विकास का संकल्प लेने का आह्वान किया।


>गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने उद्योग और निवेश के लिए सुरक्षित वातावरण और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर लिया है, जिसके चलते यह निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने जीएसटी दरों में हालिया बदलाव को “आजादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार” बताते हुए कहा कि आने वाले दशकों तक लोग इसे याद करेंगे।


>केंद्रीय मंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यह योजना 750 से अधिक जिलों और 1200 से अधिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिला चुकी है। साथ ही, हर राज्य में यूनिटी मॉल स्थापित किए जा रहे हैं, जो स्वदेशी उत्पादों और महिला उद्यमिता को नई ऊंचाई देंगे।


>गोयल ने कहा कि 2017 के बाद यूपी में नया सवेरा आया है। कानून-व्यवस्था, निवेश और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर प्रदेश ने खुद को वैश्विक औद्योगिक नक्शे पर स्थापित किया है। उन्होंने मेक इन इंडिया के 11 वर्षों की सफलता को याद दिलाते हुए उद्यमियों से अपील की कि वे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम