युपी पुलिस की मुस्तैदी और टेक्नोलॉजी के संगम ने UPITS 2025 को बनाया जीरो इंसिडेंट इवेंट

Noida News: यूपीआईटीएस 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्मार्ट और मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था ने पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया। ड्रोन, सीसीटीवी और 24×7 कंट्रोल रूम की मदद से यह इवेंट जीरो-इंसिडेंट के रूप में सफल रहा।
News Desk 30 Sep 2025, 04:12 AM 1 min read
युपी पुलिस की मुस्तैदी और टेक्नोलॉजी के संगम ने UPITS 2025 को बनाया जीरो इंसिडेंट इवेंट


>ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) को सफल, सुरक्षित और भव्य बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस की भूमिका बेहद अहम रही। ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और 24×7 एक्टिव कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस ने इस इवेंट को जीरो-इंसिडेंट इवेंट बनाया। सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आगंतुकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे फॉरेन डेलीगेट्स और लाखों आगंतुकों के लिए आयोजन सहज और व्यवस्थित बना।


>पुलिस ने आयोजन स्थल को 9 जोन और 20 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा कवच मजबूत किया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 150 महिला कांस्टेबल और 40 महिला सब-इंस्पेक्टर तैनात किए गए। कुल 1,400 कांस्टेबल और 80 इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर फोर्स तैनात कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही 7 कंपनियों पीएसी और 1 कंपनी आरएएफ भी तैनात रही।


>ट्रैफिक प्रबंधन में भी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 20 टीएसआई और 450 ट्रैफिक कांस्टेबल की तैनाती से जाम मुक्त मार्ग बनाए गए। पंद्रह हजार वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा और शटल बस सेवा ने आगंतुकों को हैसल-फ्री अनुभव दिया।


>स्मार्ट पुलिसिंग के तहत डिजिटल डायवर्जन प्लान और सोशल मीडिया सूचना प्रणाली से आगंतुकों को सही मार्ग और ट्रैफिक अपडेट समय पर उपलब्ध कराए गए। साथ ही, शहर और आयोजन स्थल पर साइन बोर्ड लगाए गए, जिससे सभी आगंतुक सुरक्षित रूप से स्थल तक पहुंच सके।


>एंटी-ड्रोन तकनीक और कंट्रोल रूम के निरंतर निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई। इस आधुनिक तकनीक और पारदर्शी तंत्र के माध्यम से यूपी पुलिस ने यह संदेश दिया कि बड़े आयोजन में भी सुरक्षा और सुव्यवस्था सर्वोपरि है। यूपीआईटीएस-2025 में यूपी पुलिस की इस स्मार्ट और मुस्तैद भूमिका ने हर मोर्चे पर सुरक्षा की नई मिसाल कायम की।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम