Thursday, 29 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: ATM में स्टील की पत्ती लगाकर ग्राहकों का पैसा उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Ambedkar Nagar News: एटीएम मशीन में स्टील की पत्ती लगाकर नकदी फंसाने और एटीएम कार्ड बदलकर ग्राहकों के खाते से रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Bureau
Bureau News Desk
29 Oct 2026
03:20 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: ATM में स्टील की पत्ती लगाकर ग्राहकों का पैसा उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर में एटीएम फ्रॉड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मशीन में स्टील की पत्ती फंसाकर नकदी रोकते और कार्ड बदलकर उड़ाते थे रुपये
12 स्टील की पत्तियां, 4 एटीएम कार्ड, ₹2,000 नकद और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद
कई जनपदों में धोखाधड़ी करने का आरोप

Ambedkar Nagar News:  एटीएम मशीन में स्टील की पत्ती लगाकर नकदी फंसाने और एटीएम कार्ड बदलकर ग्राहकों के खाते से रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार एटीएम कार्ड, 12 स्टील की पत्तियां, दो हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार समेत कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस तरीके से विभिन्न जनपदों में ग्राहकों को निशाना बनाते थे।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) देवेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के पर्यवेक्षण तथा अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहितीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खैरुल वासर पुत्र निजामुद्दीन, निवासी बेलहरी, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर और बैदुल्ला पुत्र अमीन, निवासी मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ के रूप में हुई है।

ऐसे करते थे धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार, आरोपी एटीएम मशीन के कैश स्लॉट में स्टील की पत्ती लगाकर नकदी निकलने में बाधा उत्पन्न करते थे। इससे ग्राहक का पैसा मशीन में फंस जाता था। इसके अलावा, एटीएम कार्ड बदलकर भी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जाती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी इस तरीके से अलग-अलग जनपदों में वारदात करते थे।

ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एटीएम के कैश स्लॉट में लगाने वाली 12 स्टील की पत्तियां, चार एटीएम कार्ड, एक पेचकस, एक प्लास, एक कटर, एक कैंची, रेडियम टेप के दो बंडल, दो हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार (UP 32 PC 1709) बरामद की है।

एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, खैरुल वासर के खिलाफ वाराणसी और जौनपुर में धोखाधड़ी, लूट और अन्य धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा संख्या 616/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश खरवार, चौकी प्रभारी शहजादपुर उपनिरीक्षक रणविजय सिंह तथा कांस्टेबल मंगल यादव, धनंजय यादव, राम नरेश भारद्वाज, तन्मय तिवारी और अभिषेक तिवारी शामिल रहे।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Akbarpur Police ATM Fraud ATM Fraud Gang Arrested

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News