Ambedkar Nagar News : करवा चौथ के त्योहार पर महिलाओं की खुशियों को बढ़ाने के लिए समाजसेवी मारुत मिश्रा की ओर से एक खास पहल की गई। जिसमे जिले के कटेहरी हनुमान मंदिर, भीटी बाजार और सेनपुर-रामबाबा बाजार में दो दिनों तक महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाई गई, इस दौरान 2000 से अधिक महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाकर कार्यक्रम का लाभ का उठाया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। निःशुल्क मेहंदी लगने से महिलाओं को त्योहार मनाने में मदद मिली और उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
करवा चौथ पर महिलाएं सजने-संवरने के लिए मेहंदी लगवाती हैं। जिसके लिए महिलाओ को बाजार में पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में मारुत मिश्रा की ओर से आयोजित निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम से महिलाओं को काफी लाभ मिला। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की खुशियों में शामिल होना और त्योहार के अवसर पर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय सिंह, प्रतापपुर चमुर्खा के ग्राम प्रधान विक्रम यादव, समाजसेवी विकास सिंह विक्की, सोनू सिंह सहित क्षेत्र के कई लोगों ने सहयोग किया।
दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाने की पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। इस आयोजन के माध्यम से लोगों ने त्योहार की खुशियां आपस में बांटने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।
समाजसेवी मारुत मिश्रा की इस पहल ने यह दिखाया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी लोगों के जीवन में खुशियां लाई जा सकती हैं। त्योहार के अवसर पर महिलाओं के साथ खुशियां बांटने का यह कार्यक्रम जिले में सामाजिक सहयोग और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने वाला प्रयास रहा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें