Monday, 05 October 2026 | Lucknow | 29°C

न एलडीए और जिला पंचायत से नक्शा पास और न ही स्वीकृति फिर भी धड़ल्ले से बेचे जा रहे प्लाट व मकान

स्थानीय निवासियों ने अनम होम्स समेत क्षेत्र में विकसित हो रही कॉलोनियों में एलडीए और जिला पंचायत की स्वीकृति तथा मानकों को लेकर सवाल उठाए हैं।
Bureau
Bureau News Desk
05 Oct 2026
05:38 PM
1 min read
न एलडीए और जिला पंचायत से नक्शा पास और न ही स्वीकृति फिर भी धड़ल्ले से बेचे जा रहे प्लाट व मकान
हाइलाइट्स
स्थानीय निवासियों ने अनम होम्स समेत क्षेत्र में विकसित हो रही कॉलोनियों में एलडीए और जिला पंचायत की स्वीकृति तथा मानकों को लेकर सवाल उठाए हैं।

लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही आवासीय कॉलोनियों को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। जमीन खरीदकर प्लॉट और मकान विकसित करने वाली कुछ परियोजनाओं में जरूरी स्वीकृतियों और निर्माण मानकों के पालन को लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है। इसी क्रम में अनम होम्स नाम की एक कॉलोनी को लेकर भी सवाल सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 17.28.32.jpeg

स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित साइट पर प्लॉट और मकानों की बिक्री की जा रही है, जबकि कॉलोनी के नक्शे और आवश्यक स्वीकृतियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि संबंधित परियोजना के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण और जिला पंचायत से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त की गई हैं या नहीं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार बीबीडी क्षेत्र में किसानों से जमीन खरीदकर आवासीय कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इनमें अनम होम्स नाम की एक साइट भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़े - यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, 8 नामों का ऐलान

स्थानीय निवासियों के अनुसार इस परियोजना में जमीन खरीदने के बाद प्लॉट और मकानों की बिक्री शुरू कर दी गई है। हालांकि, उनका दावा है कि साइट पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के निर्धारित मानकों से संबंधित कई बिंदुओं को लेकर कमी दिखाई देती है।

कॉलोनी विकसित करने के लिए संबंधित नियोजन और स्थानीय निकाय नियमों के तहत आवश्यक अनुमतियों का महत्व रहता है। बीबीडी क्षेत्र में विकसित की जा रही कुछ कॉलोनियों को लेकर स्थानीय स्तर पर इसी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि किसी परियोजना के लिए आवश्यक नक्शा या स्वीकृति नहीं ली गई है और वहां प्लॉट या मकान बेचे जा रहे हैं, तो खरीदारों के लिए भविष्य की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।

ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान हमने इस बिल्डर की पिछली बना कर बेच दी गयी साइट और हाल ही में नयी साइट पर बेचे जा रहे प्लॉट्स पर एलडीए के कई मानकों की कमी को पाया अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है की ये बिल्डर क्या सिर्फ अपनी जेब भर रहे है क्या ये अपने ग्राहकों से धोका नहीं है।

क्यूंकि आज नहीं तो कल जब एलडीए अपना बुलडोज़र लेकर इस साइट पर जायेगा तो भोले भाले लोगों के पेसो का क्या होगा जिन्होंने अपनी जीवन भर की पूंजी लगा कर बिल्डर पर भरोसा कर अपने सपनो का घर ख़रीदा क्या ये ग्राहकों से चारसौबीसी नहीं है।

मामला सिर्फ अनम होम्स का ही नहीं है बल्कि ऐसी कई सारी कॉलोनी का क्षेत्र में निर्माण हो रहा है जहा अनम होम्स और कई सारे  बिल्डर क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों से सांठ गाँठ बना कर कॉलोनी पे कॉलोनी का निर्माण कर दे रहे है लेकिन ऐसी ही कॉलोनी में आगे चल कर हादसों की आशंका बढ़ जाती है जैसी चाँद महीनों पहले अलीगंज में हुई थी 

Explore Related Topics

बीबीडी लखनऊ अनम होम्स बीबीडी क्षेत्र लखनऊ अनम होम्स एलडीए मंजूरी एलडीए नक्शा जिला पंचायत स्वीकृति लखनऊ कॉलोनी लखनऊ प्लॉट बिक्री बीबीडी प्लॉट एलडीए मानक प्लॉट खरीदार लखनऊ विकास प्राधिकरण कॉलोनी निर्माण

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News