50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर लोगों को फंसाते थे आरोपी, नोएडा से संचालित हो रहा था गिरोह।

 

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन चलाकर केरल लॉटरी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फेस-तीन सेंट्रल नोएडा पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दक्षिण भारत के लोगों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।

 

पुलिस ने सेक्टर-121 स्थित साई प्रॉपर्टी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-302 में छापेमारी कर 18 जून को तड़के करीब 1:27 बजे सभी आरोपियों को गिरफ्तार  किया। गिरफ्तार आरोपियों में एलन एंटनी, अंकित कुमार, राहुल, शकील, राजशेखर, गुरु प्रसाद, विनय डीपी, विनोद कुमार, संतोष और चेतन शामिल हैं। इनमें कुछ आरोपी कर्नाटक और कुछ बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी नोएडा में रहकर साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

 

 

यह खबर भी पढ़े -वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर केरल लॉटरी से जुड़े विज्ञापन चलाते थे। विज्ञापन देखने के बाद जब लोग उनसे संपर्क करते थे तो वे 50 रुपये लेकर क्यूआर कोड के माध्यम से फर्जी लॉटरी टिकट भेज देते थे। इसके बाद शाम को फोन कर पीड़ितों को बताया जाता था कि उनकी 12 लाख रुपये की लॉटरी निकल गई है।

 

आरोपी लॉटरी की रकम दिलाने के नाम पर टीडीएस, जीएसटी, एनओसी, इनकम टैक्स क्लियरेंस और रिजर्व बैंक क्लियरेंस जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं का हवाला देकर पीड़ितों से पैसे जमा करवाते थे। विश्वास बढ़ाने के लिए वे व्हाट्सएप के माध्यम से रिजर्व बैंक और आयकर विभाग के नाम से तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज भी भेजते थे।

 

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मुख्य रूप से कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के लोगों को निशाना बनाते थे। शक से बचने के लिए वे पीड़ितों से उनकी स्थानीय भाषा में बातचीत करते थे। ठगी के बाद इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिए जाते थे और नए नंबरों के जरिए दोबारा इसी तरह की गतिविधियां शुरू कर दी जाती थीं।

 

पूछताछ में यह भी सामने आया कि फर्जी बैंक खाते और सिम उपलब्ध कराने वाले लोगों को आरोपी करीब 75 प्रतिशत तक कमीशन देते थे। पिछले दो महीनों में साइबर पोर्टल पर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से कुल 18 शिकायतें दर्ज हुई थीं। जांच के दौरान पता चला कि सभी कॉल नोएडा से की जा रही थीं। इसके बाद सेक्टर-108 स्थित साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की और लाखों रुपये के लेनदेन फर्जी खातों में मिलने के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

 


 

टैग्स :  केरल लॉटरी ठगी, नोएडा साइबर फ्रॉड, फेसबुक फ्रॉड, इंस्टाग्राम ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम
भीषण गर्मी में ग्रेटर नोएडा बेहाल, हाईराइज सोसाइटी से सेक्टरों तक बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा
नॉएडा में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचला, यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने पहुंचाया अस्पताल