ड्यूटी पर जा रहे दरोगा जी की हुई मोटरसाइकिल से भिड़ंत अम्बेडकरनगर में पांच लोग घायल

मालीपुर क्षेत्र के आजनपारा गांव के पास हुई टक्कर में परिवार के तीन सदस्य भी घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी

 

अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में उपनिरीक्षक और एक सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा आजनपारा गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

मालीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनुराग गौतम अपने हमराही सिपाही हिमांशु शेखर पाल के साथ मोटरसाइकिल से सुरहुरपुर से सलाहदीपुर की ओर किसी सरकारी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

 

दूसरी मोटरसाइकिल पर कटघर मूसा निवासी अविनाश (30) अपनी माता उषा देवी (55) और 11 वर्षीय भांजी हिमांशी के साथ मोहनपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों मोटरसाइकिलें आजनपारा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के समीप पहुंचीं, तेज रफ्तार के कारण दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मालीपुर थानाध्यक्ष शंशाक शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों का इलाज चल रहा है।

 


 

टैग्स :  अम्बेडकरनगर, सड़क हादसा, मालीपुर थाना

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अंबेडकरनगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, संजय राय बोले- देश को परम वैभव तक पहुंचाने में अहम है बौद्धिक वर्ग
मुहर्रम का चांद नजर आते ही अम्बेडकरनगर में बढ़ी चौकसी, डीएम-एसपी खुद उतरे सड़कों पर
छत के रास्ते घुसे चोर, एक ही रात तीन परिवारों के लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ
अम्बेडकरनगर में पेट्रोल पंप के पास के घर में लगी आग
अम्बेडकरनगर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम
टेंट का पोल उतारते वक्त हुआ ऐसा हादसा, अंबेडकरनगर में ई-रिक्शा चालक की मौत
रजिस्ट्री का काम निजी कंपनियों को सौंपने के प्रस्ताव पर भड़के अधिवक्ता, बड़े आंदोलन की चेतावनी
तिलक और मिठाई से हुआ अम्बेडकरनगर के स्कूलों में बच्चों का स्वागत
मोहर्रम से पहले अम्बेडकरनगर की सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा